हमारी वंशावली: एक डिजिटल शुरुआत और यादों का संगम

आपका हार्दिक स्वागत है!

नमस्कार! इस डिजिटल वंशावली अभियान में आप सभी परिवारजनों का तह-ए-दिल से स्वागत है। यह वेबसाइट हमारे परिवार की पहचान, इतिहास और अटूट रिश्तों का डिजिटल दस्तावेज़ है। समय के साथ-साथ, वंशावली की कड़ियाँ अक्सर धुंधली हो जाती हैं या कहीं खो जाती हैं। हमारा उद्देश्य यही है कि हम इस अमूल्य धरोहर को एक जगह सुरक्षित करें ताकि आने वाली पीढ़ियाँ भी अपनी जड़ों को जान सकें।

इस वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य (The Core Purpose)

इस प्रयास के दो महत्वपूर्ण लक्ष्य हैं:

  1. वंशावली का डिजिटल संरक्षण: हम अपने पूरे परिवार के वॄक्ष को इस सुरक्षित प्लेटफॉर्म पर दर्ज करना चाहते हैं, ताकि यह हमेशा उपलब्ध रहे।
  2. जड़ों को जानना: हम सब कश्यप गोत्र से जुड़े हैं, जिसका एक गौरवशाली इतिहास है। हम चाहते हैं कि जैसे हमें प्रभु श्री राम की पूरी वंशावली की जानकारी है, उसी प्रकार हमें भी अपनी जड़ों (पुरखों) के बारे में पूरी जानकारी हो।

परिवार से सहयोग की अपेक्षा

हम जानते हैं कि हमारे परम-पूज्य बाबा (यानि परदादा) के आगे की पीढ़ियों के बारे में हमारे पास पक्की जानकारी नहीं है। इस अधूरी कड़ी को पूरा करने में हमें आप सबके सहयोग की आवश्यकता है। अगर आपके पास बाबा के पुरखों से सम्बंधित कोई भी विश्वसनीय जानकारी हो, तो कृपया उसे कमेंट करके या हमें संदेश भेजकर जल्द से जल्द साझा करें।

आपका योगदान इस वंशावली के वॄक्ष को पूर्णता प्रदान करेगा। आइए, मिलकर इस पवित्र कार्य को सफल बनाएं और अपने गौरवशाली अतीत को आने वाली पीढ़ियों के लिए एक अविस्मरणीय उपहार दें।